इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के 3 आरोपी गिरफ्तार ।

0
3
fraud
fraud

संवाददाता अदिति पासी 

           कुरुक्षेत्र पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की ठगी मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र टीम ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले के आरोपी सुनील कुमार वासी इंटल कलां जिला जींद, कुलदीप वासी अग्रोहा जिला हिसार व राहुल वासी सुंडा वास जिला हिसार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में शिला कालोनी थानेसर वासी एक महिला ने बताया कि वह अपने फोन पर गूगल पे इस्तेमाल करती है। दिसम्बर 2025 में उसके पति के मोबाइल पर शेयर मार्किट में इन्वेस्टमेंट से सम्बंधित एक एप्लीकेशन के बारे में बताया गया। उसके बाद उनको एक ग्रुप में जोड़कर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई गई। मोबाइल पर वालेट/अकाउंट खोलकर एप्लीकेशन के माध्यम से उनको पैसे इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। शुरुआत में उन्होंने कम पैसे लगाए तो उनके वालेट में बढे हुए पैसे दिखाई देने लगे। उसके बाद उन्होंने अलग-अलग तारीखों में करीब 4 लाख 30 हजार रूपये इन्वेस्ट कर दिए। उनके वालेट में बढ़ी हुई रकम दिखने लगी लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले जिससे उनको अपने साथ धोखाधड़ी का आभास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज करके जांच की गई। दिनांक 16 अप्रैल 26 को थाना साइबर कुरुक्षेत्र की टीम ने मामले के आरोपी संदीप कुमार वासी इंटल कलां जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था।

            दिनांक 18 अप्रैल 26 को थाना साइबर कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सतबीर सिंह, सुनील कुमार, सिपाही नवीन कुमार, अभिलाकेश व एसपीओ जगजीत सिंह की टीम ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले के आरोपी सुनील कुमार वासी इंटल कलां जिला जींद, कुलदीप वासी अग्रोहा जिला हिसार व राहुल वासी सुंडा वास जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

पैसे के लालच में सुनील ने बेच दिया था अपना खाता : महेश कुमार      

जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रभारी पीएसआई महेश कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार ने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता आरोपी कुलदीप व राहुल को दिया था। आरोपियों ने खाते को आगे साइबर ठगों को दे दिया था। आरोपी द्वारा दिए गये खाते में साइबर ठगी के 40 हजार रुपये जमा हुए थे तथा खाते के खिलाफ 5 शिकायतें आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here