गेहूं कटाई के बाद फानों में आग लगाने वाले 19 किसानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर करवाई जाएगी दर्ज:विश्राम कुमार मीणा

0
35
फसल अवशेषों में आग
फसल अवशेषों में आग

सम्पादक विक्रम सिंह
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड एंट्री की गई दर्ज, अब दो वर्ष तक फसल बिक्री नहीं कर पाएंगे किसान
कुरुक्षेत्र, 6 मई।
   उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला के अलग अलग जगहों पर गेहूं कटाई के बाद फानों (फसल अवशेष) में आग लगाने वाले 19 किसानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके साथ ही सभी 19 किसानों की मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री दर्ज की गई है, अब ये किसान दो वर्ष तक अपनी फसल की बिक्री नहीं कर पाएंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को लघु सचिवालय के एनआईसी वीडियो कांफ्रेंस हॉल में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित फानों (फसल अवशेष)जलाने की घटनाओं को समाप्त करने की दिशा में कार्य योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को फिल्ड में लगातार विजीट करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस सीजन में अब तक जिला में 49 घटनाएं दर्ज होने की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इन घटनाओं में से 20 जगह ऐसी पाई गई जहां पर आगजनी की कोई घटना नहीं घटी और एक स्थान पर कचरे में आग लगी हुई मिली है। उन्होंने बताया कि 9 किसानों ने पुलिस व अन्य विभागों को आगजनी होने की सूचना दी और आगजनी को काबू करने के प्रयास भी किए, वहीं 19 घटनाएं ऐसी पाई गई जहां पर गेहूं कटाई के बाद किसानों ने फसल अवशेष में खुद आग लगाई गई।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन ने फसल अवशेषों में आगजनी की घटनाओं को काबू पाने के लिए कई प्रकार की कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम लेवल कमेटी का गठन करके गांव स्तर पर किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को आगजनी की घटनाओं से होने वाले नुकसान से अवगत करवाया गया। इसके साथ ही आगजनी करने वाले के खिलाफ होने वाली कार्रवाई की भी जानकारी मुहैया करवाई है। उन्होंने कहा कि इन टीमों द्वारा अपने-अपने गांवों में निगरानी भी रखी जा रही है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी और उपमंडल स्तर की टीमों का गठन किया गया है, जो आगजनी की घटनों को काबू पाने के लिए लगातार फिल्ड में विजीट कर रही है।
इस मौके पर एसडीएम अमन कुमार, कृषि एवं किसान विभाग के उप निदेशक डा. आदित्य प्रताप डबास, सहायक कृषि अभियंता इंजी. राजेश वर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिजनल ऑफिसर नितिन सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here